किसान यात्रा में शामिल होने जा रही सपा निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव वंदना चतुर्वेदी को पुलिस ने किया घर में नजरबंद…
लखनऊ / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव के निर्देश पर निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव वंदना चतुर्वेदी को शांतिपूर्ण किसान यात्रा में जाते समय पारा स्तिथि उनके घर में ही लखनऊ पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

श्रीमती चतुर्वेदी ने लिखित बताया कि हम किसानों के हक में आवाज उठाने और किसान विरोधी काले कानूनों को रद करने के विरोध में हजरत गंज (जी पी ओ) जा रही थी तभी लखनऊ पारा पुलिस ने हमको जबरन निकलने नहीं दिया और हमारे घर में ही हमको नजरबंद कर दिया।

वहीं वंदना चतुर्वेदी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा हमको घर से बाहर ना निकलने की धमकी भी दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि शासन प्रशासन कितना भी पहरा लगा दे हम किसान हित की लड़ाई किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ लड़ते रहेंगे और काले कानून को रद कराकर ही दम लेंगे।