बरदहिया बाजार एवं बोलोमिंग बड्स विद्यालय में कैंप लगा कर चला कोविड जांच अभियान…
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज दिनांक 07/12/2020 को बरदहिया बाजार में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में कैंप लगा कर चला कोविड जांच अभियान जिसमें 295 लोगों की हुई जांच में 1 कोविड मरीज पाया गया।
वहीं खलीलाबाद शहर स्तिथि बोलोमिंग बड्स विद्यालय में भी वैश्विक महामारी करोना के तहत 100 लोगों की जांच की गयी जिसमें 3 कोविड मरीज पाये गये।

डाक्टर मुबारक अली ने बढती ठंडक में विषेश सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि पहले के कम हुए आंकड़ों की अपेक्षा ठंडक बढने के कारण कुछ प्रतिशत कोविड मरीजों में वृद्धि की आशंका पायी जा रही है।
जैसा कि पहले जांच में 0 प्रतिशत ही परिणाम रहता था।
उन्होंने जिला की जनता से अपील की है कि सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं सरकारी गाइड लाइन का पालन करने में ही हमारी और आपकी भलाई है।

उनके साथ (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, राजिव, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या, भी करोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।