सपा के शांति पूर्ण किसान यात्रा को जिला प्रशासन ने रोका उग्र हुए सपाई…

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशाअनुसार जिला के सपा कार्यकर्ताओं ने देश के किसानों के आंदोलन में शामिल होने का ऐलान करते हुए आज दिनांक 07/12/2020 से शांतिपूर्ण किसान यात्रा निकाली जिसको जिला प्रशासन ने रोक कर शांतिपूर्ण किसान यात्रा को आंदोलित कर दिया।

जिससे सपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन में नोकझोंक तक की नौबत आ गयी सपाइयों ने किसानों के हक में और शासन प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी काले कानूनों को रद करने की मांग की।

वहीं आंदोलित सपाइयों ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं होंगे और किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
और हम देश के किसानों के साथ हैं।