सिद्धार्थनगर- उत्तर प्रदेश

भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सादिक किसान ने किसान गरीब मजदूर भाइयों से अपील किए की दिनांक 8:12 2020 दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व तमाम किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है आप सभी लोग जानते हैं कि सरकार के तरफ से किसानों के प्रति तीन काला कानून पास कर दिया गया है जिसके विरोध में तमाम भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी वा तमाम किसान संगठनो द्वारा किसान गरीब मजदूरों द्वारा हक की लड़ाई के लिए ठंडक के बावजूद अपने घर द्वार को छोड़कर दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं हमारा आपका नैतिक जिम्मेदारी बनता है कि अपने सभी कामकाज और दुकान को 8:12 2020 दिन मंगलवार को बंद रखें जिसे आप सभी किसान गरीब और मजदूर की हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।