छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 211/20 धारा 324/354भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता बेचू पुत्र सुदामा निषाद निवासी भेडौरा पिकौरा थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.11.2020 को वादी की पुत्री के साथ छेड़खानी व मारपीट की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 9.11.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 13.11.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।