दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 604/20 धारा 376/506 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता मजरुल हसन पुत्र अली हसन निवासी गाँधीग्राम सगरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 17.10.2020 को अभियोग पंजीकृत करते हुए आज दिनांक 13.11.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।