कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का विक्रय करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 12/20 धारा 420 /467/468/471/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता इसरार अहमद पुत्र शौकत अली निवासी खरवनिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 20.08.2020 को वादी की जमीन का जाली दस्तावेज तैयार करके विक्रय कर दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना बखिरा पर दिनांक को अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज दिनांक 13.11.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।