
सिद्धार्थनगर- ब्यूरो रिपोर्ट
एस.बी.आई. ने किसी भी प्रकार के ऋण देने से किया इनकार भाकियू (लोक शक्ति) में आक्रोश व्याप्त भाकियू (लोक शक्ति) के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सादिक किसान ने बताया कि बैंक द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार का लोन देने में बैंक हीला हवाली करता है आवास ऋण, किसान ऋण, मुद्रा लोन ,प्रधानमंत्री ग्राम उद्योग व मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग व अन्य लोन देने से एसबीआई के सिद्धार्थनगर के हर शाखा में इंकार ही इनकार किया जा रहा है जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसी हालत में भाकियू (लोक शक्ति) के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सादिक किसान ने बताया लोन देने से किसानों को परेशान किया जा रहा है श्री सादिक किसान ने आरोप लगाया है कि बैंक के सभी लिंक शाखा हेड ऑफिस से जोड़ दिया गया है जिससे लिंक शाखा के बैंक मैनेजर हीला हवाली करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं किसान ऑनलाइन कराकर बैंक में दौड़ दौड़ कर परेशान नजर आ रहे हैं सादिक किसान ने बताया कि बैंक अपने कार्यों में समय से सुधार नहीं लाया तो भाकियू लोक शक्ति बहुत शीघ्र बैंक का करेंगे घेराव।