संतकबीरनगर
डायल – 112 के दो पहिया / चार पहिया पीआरवी पर नियुक्त 30 पुलिस कर्मियों के 09 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम की अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संजय कुमार द्वारा किया गया समापन

आज दिनांक 16.10.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस आपात कालीन प्रबन्धन प्रणाली उ0प्र0 परियोजना ( आपात सेवाएं 112) में चार पहिया / दो पहिया पी0आर0वी0 पर नियुक्त कमाण्डर / सब-कमाण्डर का दिनांक 07.10.2020 से दिनांक 16.10.2020 तक जनपद स्तरीय 09 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संजय कुमार द्वारा किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए जनपद स्तर पर 30 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों को जनसेवा की भावना से पीड़ित के साथ मानवीय संवेदना रखते हुए तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने व स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त सभी 30 पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, उक्त अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री पंकज त्रिपाठी, निरीक्षक डायल -112 श्री ब्रजेश यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।