
सन्त कबीर नगर- के के मिश्रा : – पूर्व नियोजित एकदिवशीय भ्रमण कार्यक्रम मे आये अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार का आगमन ससमय स्थानीय लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मे गारद सलामी लेने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार के कक्ष मे जिला स्तरीय अधिकारियो की विकास कार्यो से सम्बंधित बैठक करते हुए बिन्दुवार समीक्षा की । तदुपरांत नाथनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जमीरा का दौरा किया । जहां पर स्वच्छता , संचारी रोग से बचाव , पौष्टिक आहार व प्राथमिक स्तर की आन लाइन शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । जिसमे पचहत्तर बच्चो के नामांकन मे चालीस बच्चे आन लाइन शिक्षा व्यवस्था से जुड़कर शिक्षा प्राप्त कर रहे है प्रधानाध्यापिका अर्चना चौरसिया की आन लाइन शिक्षा व्यवस्था को देखकर नोडल अधिकारी अनिल कुमार , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र , जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा प्रसन्न मुद्रा मे दिखे । इस दौरान ग्राम पंचायत जमीरा मे स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष को शासन द्वारा सब्सिडी के आधार पर मिले कृषि यंत्र व ट्रैक्टर की उपलब्धि को सराहा । भविष्य मे इस तरह की सराहनीय कार्य करते हुए समाज को एक विकासशील नई दिशा देती रहे तथा ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि आप अपने स्तर से सहयोग देने का काम करते रहे । खलीलाबाद विकास खण्ड के ग्राम पंचायत उमरी खुर्द मे जल निगम द्वारा संचालित स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया ।
इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र , डां आलोक सिन्हा , डी पी ओ सुश्री विजय श्री , एस डी एम धनघटा , तहसीलदार बीना पाण्डेय , बी डी ओ पौली आर के चतुर्वेदी, बी डी ओ ज्ञानेन्द्र सिंह बघौली / हैसर , बी डी ओ नाथनगर दीपक सिंह , ए डी ओ पंचायत विश्राम यादव सहित ब्लाक स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे ।