
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 अक्तूबर दिन शुक्रवार गांधी जयन्ती P W D आफ़िस डॉक बंगला के सामने जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के अध्यक्षता में मनाई जायेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता गांधी जी के चित्र के सामने दो घंटा मौन रहकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के विरोध में सत्याग्रह करेंगे।
इस औसर पर पार्टी के जिला संगठन के सभी पदाधिकारी पूर्व सांसद विधायक/ पूर्व विधायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विधान सभा छेत्रों के पूर्व प्रत्याशी विधान सभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य बलाक प्रमुख फ्रन्टल प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के सभी पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष नगर पालिका और नगर पंचायतों के पूर्व प्रत्याशी एवं सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से उपस्थिति रहने को कहा गया है।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला महासचिव राजमन यादव ने किया।