

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला के मजलूमों आसहायों और इन्साफ के लिए दर दर भटकने वालो को सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी लड़ाई लड़ेगा मानव सुरक्षा संगठन।
जुनैद अहमद खान (जुगानू)
मुख्य संरक्षक श्री बाला जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष मा, अशोक यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष डा, गंगेश दीक्षित मानव सुरक्षा संगठन का आभार व्यक्त करते हुये श्री जुनैद अहमद ने कहा कि आला पदाअधिकारियों द्वारा संगठन में जो हमको सम्मान दिया गया है हम ईमानदारी सच्चाई निष्ठा और लगन से उसका पालन करते हुए हमेशा दुर्बल मजलूमों आसहायों और इन्साफ के लिए दर दर भटकते रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
आगे उन्होंने ने कहा कि मा, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जिला अधिकारी महोदय संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय संत कबीर नगर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरक्षा संगठन (न्ई दिल्ली) एवं माननीय प्रदेश महासचिव (लखनऊ) से संबोधित जो नियुक्ति पत्र हमको दिया गया है उसी पर अमल करते हुए हम जिला संत कबीर नगर में काम करेंगे और संगठन को निरंतर आगे ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
और मानव सुरक्षा संगठन में जियादा से जियादा जिला के युवाओं को जोड़ने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।