
संतकबीरनगर- के के मिश्रा:- कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के परिपेक्ष में पुलिस क्षेत्राधिकारी गया दत्त मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष अभियान खलीलाबाद शहर में चलाया गया जिसके तहत बिना मास्क लगाए हुए वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया जिसके तहत स्वयं क्षेत्राधिकारी मिश्र द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न चौराहों पर जांच किया गया जिसमें मांस के नए लगाने वाले वाहन चालको के खिलाफ अभियान चलाकर जांच किया गया जिसके तहत 80 वाहनों का चालान किया गया तथा चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना मास्क लगाए हुए अपने वाहन का संचालन न करें यदि ऐसा करते हुए पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।