
जिलाधिकारी संत कबीर नगर के आदेश पर खलीलाबाद शहर में चला मास्क चैकिंग अभियान।
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देश पर सी ओ कोतवाल चौकी इंचार्ज सहित मय फोर्स के साथ मास्क चैकिंग अभियान में।
करोना जैसी विश्वक महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस महामारी की रोक थाम के लिए संत कबीर नगर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क नजर आ रहा है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर ने बगैर मास्क लगाये घर से बाहर निकलने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस महकमा के पूरे अमले को मास्क चैकिंग अभियान में लगा दिया है जिसका कड़ाई से पालन करते हुए सी ओ कोतवाल चौकी इंचार्ज सहित मय फोर्स शहर में बिना मास्क लगाये हुए वाहनों से चलने वाले तथा पैदल बिना मास्क लगाये शहर में आने जाने पर सख्ती से जांच करते हुए जार्ज लगाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि नवनियोक्त जिलाधिकारी संत कबीर नगर दिव्या मित्तल साहिबा ने जिला की कमान संभालते ही सब से पहली बैठक में कोविड 19 जैसी विश्वक महामारी से निपटने के लिए ही जिला के उच्च अधिकारियों को आदेशित किया था।
जिसका पालन अभी तक कठिनाई से हो रहा है जिसकी समीक्षा प्रतिदिन , जिलाधिकारी कर रही हैं।
