भाकियू( लोक शक्ति)के प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 सादिक किसान ने किसान हित की समस्याओं को ले कर उठाये आवाज़


ब्युरो रिपोर्ट:- सिद्धार्थ नगर
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 सादिक किसान ने किसान हित की समस्याओं को ले कर कबीर की आवाज़ के एक इन्टरव्यू में बताये कि हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी जिस भी पद पर हैं । अपने-अपने क्षेत्र की किसान हित समस्याओं को ले कर आवाज़ उठाने का कार्य करें ।पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी से आह्वान करते हुए ख़ास करके सिद्धार्थ नगर के पदाधिकारियों के साथ किसान हित की समस्याओं को लेकर के निरंतर बैठक करते हुए नज़र आ रहे हैं ।
प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 सादिक किसान ने कहा कि किसान हित की समस्याओं को ले कर सभी पदाधिकारी एक जुटता दिखाते हुए किसानों की समस्याओं की निरंतर आवाज़ उठाने का कार्य कर रहे हैं ।
प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 सादिक किसान ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीघ्र ही आनदोल करने की चेतावनी दे डाली है जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी ।
भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महा मंत्री कर्नल अभय सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों से लगातार सम्पर्क करते नज़र आते हैं
भाकियू (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये रखते हैं जिससे सभी पदाधिकारी का हौसला बना रहता है ।
प्रमुख समस्या किसानों की
1:- स्टेट बैंक चौखड़ा किसानों को KCC / CC ऋण देने में बैंक हीला हवाली करते हैं ।
2:- यूरिया सहकारी समिति पर उप्लब्ध नहीं रहता है, प्राईवेट दुकान पर लेने पर मजबूर हैं किसान ।
3:- डुमरियागंज बीज भंडार पर नकली दवा बिकने से आक्रोशित हैं किसान ।
4:- भानपुर ब्लाक में खरीफ फ़सल बीज और धान के बीज पर सब्सिडी आज तक नहीं मिल पाया विभागीय लापरवाही के कारण ।
5:- PM किसान योजना में फर्जी वाणा व किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्वांचल के विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र बैठक कर आगामी रणनीति तय करने का किये आह्वान ।
आगामी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित होने का किये आह्वान निम्न पदाधिकारियों से
मो मो0 सादिक किसान प्रदेश उपाध्यक्ष, लव कुश यादव जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,मोहम्मद हाशिम जिलाध्यक्ष, अख्तर मलिक मण्डल अध्यक्ष,शुभकेवल भारतीय तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज, परशुराम तिवारी,मुन्नू पाठक,राम उजागिर मौर्य, रामू मौर्य,महादेव विश्वकर्मा,धनई गौतम, अब्दुल सत्तार, हमीदुल्लाह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ नगर आदि ।