
पीड़ित ग्राम प्रधान ने कहा एस सी और गरीब होने के नाते हमको मिल रही है रोज धमकियां।
ग्राम प्रधान सीता राम

संतकबीरनगर सेमरियावां ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छंगुरियां बगुलिया के ग्राम प्रधान सीता राम ने गाँव के ही कुछ मनबढ़ दबंगो पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी ही ग्राम सभा के कुछ अपने मनबढ़ और दबंग साथियों के साथ हमारे घर पर चढ़कर दबंगयी से गंदी गंदी गालियां देते हुए रुपये का डिमांड करते हैं और कहते हैं कि अगर पैसा नहीं दोगे तो बहुत पिटाई होगी और तुम्हारे खिलाफ बार बार जिला और ब्लॉक पर शिकायती पत्र देकर तुमको पीड़़ित करते रहेंगे।
सीताराम ने आगे कहा कि चुनाव की गड़ना होने के बाद से ही जब मैं चुनाव जीत गया तभी से हमको सताया जा रहा है इसी के चलते मेरी तबीयत बहुत जियादा खराब रहने लगी तो मैं ने अपने ही गाँव के विश्वसनीय व्यक्ति को अपना सहयोग करने को कहा तो वह मेरी मजबूरी समझ कर मेरे ही राय मशवरे से काम करते रहे और करते हैं।
श्री सीता राम ने आगे कहा कि उनके बारे में भी दबंगों ने कहा कि उसको काम न करने दो तुम्हारा काम हम लोग करेंगे या तो हमको रूपया दिया करो नहीं तो तुमको जान से मार देंगे।
और जुबैर अहमद जो तुम्हारा सहयोग करता है उसको भी दौड़ दौड़ा मारेंगे।
श्री सीता राम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह लोग ब्लॉक पर भी जा कर हमारे ग्राम पंचायत सचिव को भी उल्टा सीधा बोलकर हम से पैसा दिलवाने की बात कहते हैं।
ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि तुम लोगों को कैसा पैसा चाहिए तो मनबढ़ो ने कहा कि चमार प्रधान है अगर पैसा नहीं देगा तो हम उसको चैन से नहीं रहने देंगे और न काम ही करने देंगे।
ज्ञात हो कि ग्राम प्रधान ने कहा कि कुछ दिन पहले इन्ही मनबढ़ दबंगों ने हमारे खिलाफ जिला पर
शिकायती पत्र दिया था जिसकी जांच पड़ताला से पहले ही यह लोग कुछ तथाकथित मीडिया वालों से मिलकर हमारे खिलाफ खबर भी चलवा रहे हैं जिससे गाँव में हमारी काफी मानहानि (बे इज्जती) हो रही है।