पीड़िता के समर्थन में महिला अधिकार संगठन की महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सिविल लाइन्स थाने का घेराव किया




रिपोर्ट : कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रयागराज l महिला अधिकार संगठन प्रयागराज के तत्वावधान में आज 24 अगस्त 2020 को पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण बलात्कारियों को जेल न भेजने से परेशान पीड़ित लड़की जिसका एफ.आई.आर नंबर 0258 थाना सिविल लाइंस दिनांक 3 जुलाई 20 समय 1:03 पर दर्ज की थी उस पर कार्यवाही ना होने से परेशान है महिलाओं ने पीड़िता के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में श्रीमती मंजू पाठक अध्यक्ष महिला अधिकार संगठन प्रयागराज के नेतृत्व में संस्था के तमाम पदाधिकारियों व सैकड़ों महिलाओं ने सिविल लाइन्स थाना प्रयागराज पहुंचकर थाने का घेराव किया और बलात्कारियों को तत्काल जेल भेजने की मांग की अगर उन्हें जेल नहीं भेज सकते तो हम महिलाओं को जेल भेज दिया जाये कहा गया और एसएसपी प्रयागराज के लिये एक ज्ञापन थानाध्यक्ष के हाथ में सौंपा थाना अध्यक्ष ने ज्ञापन लेकर पदाधिकारियों से बातचीत किया और आश्वासन दिया 24 घंटे के अंदर दोषियों को यदि उसका दोष है तो हम गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे आप सब लोग धरना समाप्त करें इस बात के आश्वासन पर महिलाओं ने विश्वास किया और अपना धरना समाप्त कर दोषियों को जेल भेजने का इंतजार कर रहे हैं जिसमें संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल वरिष्ठ समाजसेवी प्रयागराज उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्रीमती सुभाष राठी जी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नसीम अहमद सिद्दीकी जी मनीषा शुक्ला महामंत्री सानू जौहर शिल्पा सिंह सुषमा पाल अनिता राज समानता कश्यप मनोरमा पाल अर्चना नीलू मंजूषा पाल रीता मौर्य शोभा गुड्डी सविता मीनू पांडे राधा अंजू सुजाता आयशा बेगम फरीदा बेगम अन्नू बेगम दुर्गा देवी आदि सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रहे और सफल कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मंजू पाठक एवं श्याम सुंदर सिंह पटेल जी ने किया जिसकी कुछ छाया प्रतियां प्रस्तुत हैं l
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक
- उपेंद्र त्रिपाठी को पेंशनर संघ के द्वारा संयोजक बनाया गया
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया