कृषि विभाग प्रयागराज के द्वारा ओवर रेटिंग पर बेचे जा रहे हैं गेहूं बीज, शासन की मंशा को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं उक्त अधिकारी अक्षय कुमार, – कब होगी कार्रवाई

प्रयागराज 15 नवंबर 2025 जहा देश और प्रदेश की सरकार किसान हित में नित्य नए नियम लागू करके किसानों के आए को बढ़ाने का काम कर रही है वहीं ठीक इसका उल्टा कार्य करते हुए शासन की मंशा के उप लग रहा है पलीता मामला प्रयागराज पर-राजकीय कृषि बीज भंडार पर बड़ा खेल! प्रभारी अक्षय कुमार द्वारा किया जाता रहा है किसानों से गेहूँ का सरकारी मूल्य ₹936 की जगह ₹1200 वसूल रहा है। सरकार द्वारा नि:शुल्क दिए जाने वाले चना, मटर व सरसों मिनीकिट का भी जबरन पैसा वसूला जा रहा है।
रबी सीजन 2025 में लगभग ₹10 लाख का गबन करने का गंभीर आरोप…
किसानों की लूट, सरकारी योजनाओं की धज्जियाँ, शासन की छवि धूमिल करते नजर आ रहे हैं राजकीय कृषि बीज भंडार पर तैनाद प्रभारी अक्षय कुमार जिसकी शिकायत किसानों द्वारा बार-बार अधिकारियों से की गई लेकिन उसका कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आया इतना गण करने वाला राजकीय प्रभारी अक्षय कुमार इसके खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों कतरा रही है जिला प्रशासन यदि सवाल उठाए जाते हैं तो तभी जुबान से यह भी सुना जाता है कि उनके ऊपर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है इसीलिए इनके ऊपर कारवाई करने से स्थानीय अधिकारी पीछा खींच लेते हैं ऐसे में देखना अब यह है कि समाचार के प्रकाशन को देखते हुए कोई कार्रवाई हो पाती है या सुशासन का नर धूमिल करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पलीता लगाया जाता है,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट