दिल्ली १८/०८/२०२०
केंद्रीय विद्यालयों/नवोदय विद्यालयों में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने की पिछडा वर्ग छात्रों के आरक्षण की मांग
रिपोर्ट:- कुरैश अहमद सिद्दीकी
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने ग्रिहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर केंद्रीय विद्यालयों/जवाहर नवोदय विद्यालयों में पिछड़ा वर्ग छात्रों के प्रवेश में आरक्षण की मांग की है।
यह जानकारी अपना दल के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी महेन्द्र वर्मा ने शोसल मीडिया के माध्यम से दी उन्होंने ने बताया कि अनुप्रिया जी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों/जवाहर नवोदय विद्यालयों में पिछड़ा वर्ग छात्रों के प्रवेश में 27’/, आरक्षण देने का फैसला किया है।
वहीं पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नें आरक्षण के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।श्री वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रवेश में आरक्षण मिलने से पिछडों के गरीब छात्रों का आसानी से एडमीशन हो जायेगा और वह पढाई करके आगे निकल सकते हैं। शोसल मीडिया के माध्यम से उन्होंने बताया कि
आरक्षण लागू हो गया है और एडमीशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।
जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी बधाई की पात्र हैं। श्री वर्मा जी ने बताया कि 2014 में पहली बार सांसद बनने के बाद ही अनुप्रिया पटेल जी ने ओबीसी आरक्षण को ले कर मुखर रही हैं। और अनुप्रिया जी ने 30 जुलाई 2018 में तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर को पत्र लिख कर केंद्रीय विद्यालयों/जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ओबीसी छात्रों के आरक्षण की मांग की थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एनडिए सरकार दिस्मबर 2019 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
और अब इस सत्र से ओबीसी वर्ग के बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।

