55 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की विक्री कर रहे 01 अभियुक्त नाम पता शम्भू पुत्र चन्द्रिका निवासी बघौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 441/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की विक्री कर रहे 02 अभियुक्तगण नाम पता 1- गुलाब निषाद पुत्र कल्पनाथ निवासी महेसरपुर 2- रमाकान्त चौहान पुत्र रामछत्तर निवासी बभनौली थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से क्रमशः 10-10 ली0 (कुल 20 ली0) अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 495/20 व 496/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की विक्री कर रहे 02 अभियुक्तगण नाम पता 1- अनिल कुमार पुत्र रामअजोर निवासी भटपुरवा थाना बेलहरकला 2- अब्दुल राशिद पुत्र निसार अहमद निवासी सई बुजुर्ग थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से क्रमशः 05-05 ली0 (कुल 10 ली0) अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 294/20 व 295/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता गीले केवट पुत्र लोचन निवासी बीमापार थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गय़ा ।










