संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
चाकू से हमला करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 258/20 धारा 326/324/323/504/506 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त नाम पता 1- सोनू उर्फ बाबूराम पुत्र श्रीलाल निषाद 2- लोहा उर्फ हरिलाल पुत्र श्रीलाल निषाद निवासीगण ग्राम झुगिया, थाना बखिरा, जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 24.07.2020 को वादी भीम निषाद पुत्र लालजी के चचेरे भाई सूरजभान उम्र 32 वर्ष को पुरानी रंजिश को लेकर पेट में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिस संबन्ध में वादी द्वारा दिनांक 24.07.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिस पर आज थाना बखिरा पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस का विवरण- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी बृजेश कुमार सिंह, आरक्षी बृजेश कुमार राव
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 10-10-10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- सुकई पुत्र बउड़म पासी 2- चन्दे सरोज पुत्र चौथीयार 3- मगेन्द्र पुत्र चौथीयार निवासीगण लोहरौली पासी थाना बेलहरकला जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बेलहरकला पर क्रमशः मु0अ0सं0 123/20, 124/20 व 125/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 5-5 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- रामकुमार पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम अमरडोभा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर 2- रमेश चन्द्र पुत्र शारदा चौधरी निवासी श्रीनगर थाना मेंहदावल जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 182/20 व 183/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1485 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल– पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अन्तर्गत से इवेन्ट संख्या 01040 से कालर ने मार्ग दुर्घटना के में 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 बृजभूषण तिवारी, मु0अआ0 कामेश्वर सिंह, हो0चा0 पवन पाण्डेय।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 102 वाहनो से 57900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 31-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 102 वाहनो से 57900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता