संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
जनपद संतकबीरनगर मे सेवानिवृत्त 05 पुलिस कर्मियो को दी गयी भावभीनी विदाई

आज दिनॉक 31-07-2020 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 05 पुलिस कर्मियो – 1 – उ0नि0 रामनरेश प्रसाद 2- उ0नि0 चन्द्रभान तिवारी 3-मु0आ0 दयाराम 4- उ0नि0 सुबाष मणि त्रिपाठी 5- रे0उ0नि0 जयप्रकाश राय को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे माला व अंगवस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक,छाता आदि भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन मे इन पुलिस कर्मियो के सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों का स्मरण किया गया तथा भूरि –भूरि प्रशंसा की गयी व उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, आरआई रेडियो मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी