इटावा पुलिस द्वारा अवैध तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 13 राश गोवंश एवं नगदी सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनपद में अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा अवैध तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 13 राश गोवंश (09 गाय, 03 बझडे, 01 सांड/ बैल) एवं 104400 रू0 नगद सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.07.2020 की रात्रि को थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत छिमारा तिराहे पर संदिग्ध वाहन व्यक्ति
चैकिंग की जा रही थी तभी मुखविर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोग नगला चेतराम से इटाचा की तरफ डीसीएम में अवैध रूप से गोवश को लादकर तस्करी हेतु लेकर जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सघनता से चैकिंग करते हुए नगला चेतराम की तरफ चलना शुरू किया तो पुलिस टीम को नगला चेतराम की तरफ से एक डीसीएम आती हई दिखाई दी जिसे संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। डीसीएम की तलाशी लेने पर उसमे से 13 राश गोवंश बरामद किये गये जिसके संबंध में पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग गोवंश को तस्करी हेतु लेकर जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 104400 रू 0 नगद बरामद किये गये।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना वैदपुरा पर मु0अ0स0 85/20 धारा 420 भादवि व धारा 3/ || (घ) पशु
क्रूरता निवारण अधि 1960 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है एवं पकडे गये वाहन डीसीएम न 0 यूपी 84 टी 0312 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अशोक कुमार पुत्र मनीराम सिंह नि 0 ग्राम नगला खुशहाली थाना जसवंतनगर इटावा।
2 मुकेश गजानन खरचे पुत्र गजानन शंकर खरचे नि 0 ग्राम शैलगांव बाजार थाना धामनगांव बडे जिला बुलडाना महाराष्ट्र - अनिल काशीनाथ खरचे पुत्र काशीनाथ खरचे नि 0 ग्राम शैलगाव बाजार थाना धामनगाव बडे जिला बुलडाना महाराष्ट्र।
बरामदगी
1.13 राश गोवंश (09 गाय, 03 बझडे, सांड/ बैल)
2104400 रु 0 नगद
3.03 मोबाइल फोन
4.0 डीसीएम न 0 यूपी 84 टी 0312
पुलिस टीम– मौ 0 हामिद प्रभारी निरीक्षक थाना वैदपुरा मय टीम।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता