संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
मारपीट कर व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/20 धारा 147/148/149/452/302 भा0द0वि0 व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त नाम पता 1- हरिओम पुत्र रामअचल 2- रामअचल पुत्र श्रीराम 3- रामअधीन पुत्र राजाराम निवासीगण चोलखरी थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26.07.2020 की देर शाम को वादी ओमप्रकाश पुत्र स्व0 जलसा के घर में घुसकर लाठी डन्डे से मारपीट की गयी जिसमें वादी के पुत्र बंटी पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा चोरी की एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 UP57S9666 को अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र बाबूराम निवासी लंगडाबाद थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर के पास से बरामद कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 260/20 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3312 द्वारा दो पक्षों में विवाद / मारपीट को कराया गया शान्त– पीआरवी 3312 को थाना बेलहरकला क्षेत्रान्तर्गत पवरिया से इवेन्ट संख्या 07917 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मरपीट होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 02 मिनट मे मौके पर पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस वाहन से अस्पताल भेजवाया गया तथा कालर को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बेलहरकला भेजा गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 उमेश कुमार, हो0चा0 अजय त्रिपाठी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 34 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 09 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 07 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 09 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 153 वाहनो से 98000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 27-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 153 वाहनो से 98000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता

