संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद में सजी सेव्इयों की दुकान


बकरा ईद के औसर पर खलीलाबाद के मेहदावल चौराहे पर सेव्इयों की बिक्री जोर पर है।मजहबे इस्लाम का हर वर्ष मनाया जाना वाला यह महत्वपूर्ण तेवहार है जो देश और दुनिया को भाईचारा और शांति का संदेश देता है।करोना काल में लॉकडाउन और शासन प्रशासन द्वारा ईद गाहों और मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढने पर रोक के कारण फीका जरूर है। मगर बाजारों में तेवहार की रौनक जरूर दिखाई दे रही है गरीब अमीर सारे लोग अपनी औकात के हिसाब से खरीदारी में लगे हैं।बहुत दिनों के बाद दुकानदारों के भी चेहरों भी रौनक दिखाई दे रही है। एक सेव्इयां विक्रेता अनीस अहमद से पूछने पर उन्होंने बताया कि ईद की विक्री लॉकडाउन के कारण बेकार हो गयी काफी नुक्सान भी उठाना पड़ा मगर बकरा ईद कुछ ग़नीमत है कि कुछ जरूर विक्री से फायदा मिलेगा।