इटावा
ई- चालान प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन


आज दिनांक 26.07.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिये ई-चालान के प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार में समय 1.30 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया , इस कार्यशाला में जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सम्मलित हुए । जिसका मुख्य उददेश्य ई – चालान को जनपद में पूर्ण रुप से लागू करने के संबंध में रहा ।
इस कार्यशाला में समस्त उपस्थित अधिकारीगणो को ई-चालान करने हेतु जानकारी दी गयी जो कि निम्नवत है ।
1.किसी अन्य के मोबाइल/ डिवाईस के बिना चालानकर्ता द्वारा स्वंय अपनी आईडी, पासवर्ड से
ई-चालान एप्प डाउनलोड किया जायेगा ।
2- ई-चालान करने का सही तरीका
3- ई-चालान के दौरान थर्मल प्रिन्टर के उपयोग का तरीका ।
4- ई-चालान के दौरान बीथ एनालाइजर के उपयोग करने का तरीका ।
5- ई-चालान के दौरान वाहन को सीज करने का तरीका ।
6- ई-चालान के दौरान चालानकर्ता द्वारा बरती जाने वाली सावधानी ।
7- नो-पार्किंग में ई-चालान करते समय उचित एंव सुसंगत धाराओं का प्रयोग करना ।
8- ई-चालान के दौरान मौके पर प्राप्त शम्मन शुल्क की धनराशि जमा करने का तरीका ।
9- ई-चालान के दौरान परिवहन-एम एवं डीजी लॉकर में वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों को देखने एवं ई-चालान करते समय सावधानियां ।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,