संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
डायट विद्यालय व बघौली स्थित शराब की दुकान से चोरी करने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार


थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 417/20 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 401/20 धारा 457/511 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- सोनू उर्फ छोटू पुत्र सुरेश निवासी काशीराम आवास बगहिया 2- इमरान अहमद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी साकेत दीघा बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 21-22.07.2020 की रात में डाय़ट विद्यालय खलीलाबाद से एक अदद वाटर डिसपेन्सर व पोर्टेबल एम्पलीफायर की चोरी कर लोडर गाड़ी रजि0नं0- UP 58 T 3533 में उठा ले गये थे । जिसके सम्बन्ध में डायट प्राचार्य द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । डायट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के दोनो सामानों की बरामदगी की गयी तथा पूछताछ के दौरान सोनू पुत्र सुरेश ने बताया कि हम दोनो लोग दिनांक 10.07.2020 की सुबह 3 बजे के आसपास बघौली स्थित शराब की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था परन्तु पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर भाग गये कुछ चोरी नही कर पाये थे, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 10.07.2020 को प्रार्थी हरिराम मौर्या पुत्र स्व0 रामलखन मौर्या निवासी जंगलकला थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मु0अ0सं0 401/20 धारा 457/511 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था जिसका भी पर्दाफाश उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी से हो गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण – प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस मनोज कुमार पन्त, प्रभारी चौकी गोला उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा सिंह, का0 प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल, का0 मनीष गुप्ता सर्विलांस सेल,म0का0 खुशुबु पटेल,का0 अनिल यादव, का0रंगप्रिय गौतम ।
1.100 किग्रा अवैध गॉजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नाम पता राजेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र सत्यनारायण तिवारी निवासी गरथवलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को 1.100 किग्रा अवैध गॉजे के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 421/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– प्रभारी निरीक्षक स्वाट अजय कुमार सिंह मय हमराह ।
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 415/20 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता विवेक पुत्र रामसेवक निवासी कोल्हुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 21-07-2020 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया तथा अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिस पर वादी द्वारा दिनांक 24.07.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनॉक 26-07-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 7350 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना बखिरा पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 04 अभियुक्त नाम पता 1 – आबिद अली पुत्र सराजुद्दीन 2- आस मोहम्मद पुत्र खुर्शीद 3- मो0 तफसीन पुत्र मो0 अब्दुला 4- सहादुद्दीन पुत्र सराजुद्दीन निवासीगण लेडुआ महुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 160 रुपये मालफड़, 7190 रुपये जामातलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 259/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10-10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- अभिषेक पुत्र जनार्दन 2- गोविन्द पुत्र रामाज्ञा निवासीगण लोचीपुर थाना धनघटा जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0 464/20 व 465/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 5-5 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- शोहरत पुत्र भारत निवासी सोनबरसा 2- पप्पू पासवान पुत्र रामकिशुन निवासी मछली हत्था थाना मेंहदावल जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 173/20 व 174/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1489 द्वारा दो पक्षों में विवाद / मारपीट को कराया गया शान्त– पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत कोदवट से इवेन्ट संख्या 14197 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मरपीट होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र नाथनगर भेजवाया गया तथा कालर को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली भेजा गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 फूलबदन यादव, हो0चा0 प्रमोद पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 225 वाहनो से 147000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 26-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 225 वाहनो से 147000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता