इटावा

लूट गिरोह का 01 वाछिंत अभियुक्त लूटे हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 24.07.2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा आईटीआई चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि पॉलिटेक्निक के पीछे राहतपुरा मौहल्ले की सडक पर एक संदिग्ध व्यक्ति खडा है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर पहुचा गया तो वहॉ एक व्यक्ति खडा हुआ था । उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आता हुआ देखकर भागने का प्रयास किया गया तो उसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 मोबाइल वन प्लस कम्पनी का बरामद हुया जिसके बारे में पूछने पर बताया कि यह मोबाइल उसने अपने अन्य 02 साथियों के साथ दिनांक 19.06.2020 को नुमाईश चैराहे से डीएम चैराहे की ओर आ रहे एक व्यक्ति से मोबाइल लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 250/2020 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें उसके दो साथियों दिनांक 20.06.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा पुलिस पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में कि दिनांक 28.02.2020 को गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत पाठक विद्यालय के सामने जाखन गांव के पास दिल्ली से वापस अपने गांव नगला तौर लौटते समय उनसे आभूषण, 02 मोबइल व 5000रू0 लूट लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना बलरई मु0अ0सं0 16/20 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 250/2020 धारा 392 भादवि में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला किन्नर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद
बरामदगी–
- 01 मोबाइल वन प्लस कम्पनी(लूटा हुया )
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता