संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा दो पक्षों में विवाद / मारपीट को कराया गया शान्त– पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत लेडुआ- महुआ से इवेन्ट संख्या 12314 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मरपीट होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र मेंहदावल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना बखिरा को सूचित गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 फजलेहक उस्मानी, आ0 रविन्द्र कुमार, हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 06 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 75 वाहनो से 58100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 25-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 75 वाहनो से 58100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,