
थाना इकदिल पुलिस द्वार एक टाॅप-10 एक्टिव अपराधी तथा एक अन्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मेें थाना इकदिल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए टाॅप-10 एक्टिव अपराधियों में से एक को अवैध चाकू सहित तथा अन्य एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 19.07.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जनपद में लाॅकडाउन के अनुपालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था इसी क्रम में थाना इकदिल की एक टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध छुरी सहित गिरफ्तार तथा नाम पता पूछने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त थाना इकदिल पर पंजीकृत टाॅप-10 एक्टिव अपराधियों की सूची में है जो विगत में कई संगीन अपराध कारित करने में जेल जा चुका है जिसके विरूद्व कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 253/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
एक अन्य प्रकरण में चेकिंग में लगी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ तथा नाम पता पूछने पर ज्ञात हुआ कि उक्त अभिुक्त थाना इकदिल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.07.2020 को पकडी गयी अवैध असलाह फैक्ट्री प्रकरण में भागने में सफल रहा था जो कि थाना इकदिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/20 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट का वांछित अभियुक्त है तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेंसी बन्दूक बरामद हुई जो कि दिनांक 15.07.20 को इकदिल पुलिस द्वारा पकडे गये अभियुक्त कुलदीप सिंह के नाम से पंजीकृत है जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 254/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- महेन्द्र सिंह पुत्र रामशंकर नि0 ग्राम नगला खादर थाना इकदिल
- कुलदीप सिंह राजपूत पुत्र शंभू दयाल नि0 ग्राम नगला ताल थाना इकदिल
बरामदगी–
- 01 लाइसेंसी बन्दूक 12 बोर
- 01 अवैध तंमचा (अध्धी) 315 बोर
- 02 जिन्दा कारतूस
- 01 अवैध छुरी
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत