थाना भरथना पुलिस द्वारा चोर गिरोह के 03 सदस्यों के चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व मेें थाना भरथना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चोर गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी किए हुए माल सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 18/19.07.2020 की रात्रि को थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा कोविड-19 के दौरान लगाये गये लाॅकडाउन के अनुपालन हेतु विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी बकेवर रेलवे पुल के पास लगी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोग जो बदमाश प्रवृति के प्रतीत हो रहे है वह लोग नगला जयलाल के पास बने हनुमान मन्दिर के पास बैठे है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करके मौके से 03 लोगों को पकड गया जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र तथा भारी मात्रा में सामान बरामद हुए तथा सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह सामान उन्होने चोरी किया है जिसे वह बेचने की फिराक में थे तथा जिसके सम्बन्ध में थाना भरथना पर मु0अ0सं0 437/20 धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- जयचन्द पुत्र जगदीश शर्मा निवासी भुरजी मोहल्ला पुराना भरथना जिला इटावा
- अभिषेक उर्फ गाँजा पुत्र सहदेव सिंह नि 0 भुरजी मोहल्ला पुराना भरथना थाना- भरथना इटावा
- अवनीश पुत्र श्री चन्द नि 0 जैतूपुरा थाना भरथना इटावा।
बरामदगी–
- 02 अदद तमंचा 315 बोर
- 04 कारतूस 315 बोर
- एक चाकू नाजायज
- 01 स्पिलिट एसी
- 01 इनवर्टर
- 01 बैटरा
- 01 फ्रिज एलजी
- 01 स्टैप्लाइजर
- 01 कम्प्यूटर माॅनिटर
- 01 हार्डडिस्क
- 02 माउस
- 01 एडेप्टर
- 01 सीलिंग फैन
- 01 मोटर साइकिल पर बना जुगाड(रिक्शा)
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 437/20 धारा 380/411 भादवि
- मु0अ0स0 445/ 2020 धारा 398/401 भादवि
- मु0अ0स0 446/ 2020 धारा 3/ 25 आम्र्स एक्ट
- मु0अ0स0 447/ 2020 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट
- मु0अ0स0 448/ 2020 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत