
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोर गिरोह के 03 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा …
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मेें थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी के मोबाइल व अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 19.07.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जनपद में लाॅकडाउन के अनुपालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शास्त्री चैराहे पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात बदमाश प्रवृति के लोग एक ऑटो में बैठकर भरथना चैराहे की ओर से आ रहे है जिनके पास अवैध शस्त्र भी होने की संभावना है। मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस टीम द्वारा राजकीय पुस्तकालय के पास सघन चेकिंग की गयी इसी दौरान रेलवे पुल से उतरते हुए एक ऑटो आया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके पकड लिया गया जिनकी तलाशी अवैध तमंचा व चाकू बरामद हुए तथा अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग रात्रि में हाईवे किनारे बने ढाबों पर खडे ट्रक आदि वाहनों से मोबाइल चोरी किया करते है तथा फिर उन्हे उचित दाम मिलने पर बेच देते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए माल व उनके कृत के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 387/20 धारा 411, 188, 269, 270 भादवि व 51/57 आपदा प्रबंधन अधिनियम व धारा 3 महामारी अधिनियम, मु0अ0स0 388/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, मु0अ0स0 389/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट, मु0अ0स0 390/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राजा उर्फ मोहित पुत्र विष्णु निवासी बड़ी निवाड़ी अहेरीपुर थाना बकेवर इटावा
2- ताज मोहम्मद पुत्र नवी मोहम्मद निवासी पुराना बस स्टैंड मेवाती मोहल्ला थाना कोतवाली इटावा
3- जीशान पुत्र रमजानी निवासी पीर बंगाली मस्जिद मेवाती टोला थाना इटावा
बरामदगी–
- 03 मोबाइल फोन चोरी के
- 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस
- 02 अवैध छुरी