संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
नाबालिग को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 35 / 2020 धारा 363 / 366 / 376 भादवि व 5 / 6 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता तरुण दूबे पुत्र सुरेशचन्द्र दूबे निवासी धर्मसिंहवा थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 18.06.2020 को वादी की पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले गया था व दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी । जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धर्मसिंहवा पर दिनांक 23.06.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 18.07.2020 को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 ने लावारिश बच्चे को थाना धनघटा को किया सुपुर्द– पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 4144 से कालर ने एक लावारिश बच्चा मिलने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे मे लेकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से उसके परिजनों को तलाशा गया, परिजनों के नहीं मिलने पर बच्चे को थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर बच्चे के साथ किसी अप्रिय घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 सुरेश प्रसाद, हो0चा0 रामवीर चौधरी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 35 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 100 वाहनो से 470500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 18-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 100 वाहनो से 70500रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत