पड़ोखर घटना में मिर्तकों और घायलों को मुआवजा दे सरकार
प्रदीप सिसोदिया

संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश सरकार से पड़ोखर घटना में मारे गये और घायलों के परिवारों को मुआवजे की मांग करते हुये कहा कि प्रशासन अगर मुस्तैद होता तो इतनी बड़ी घटना और खूनी संघर्ष कभी नहीं होता।दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को लेकर शासन प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधिओं से गुहार लगते रहे मगर किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण दो लोगों की हत्या हो गयी और दर्जन भर लोग घायल हो गये समाजवादी प्रतिनिधि मंडल के साथ पड़ोखर गये जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि प्रशासन ने जो कारवाई बाद में कि यदि पहले मामले की गंभीरता को लेते हुए कारवाई की गयी होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। प्रदीप सिसोदिया ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए आगे कहा कि यदि पुनः मामले को प्रशासन द्वारा नजर अंदाज किया गया और हलके में लिया गया तो दुबारा कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।