
संतकबीरनगर/लोहरौली
रिपोर्ट, मोहम्मद सादिक़
अल कबीर पब्लिक स्कूल तीन माह की फीस किया गया माफ
विद्यालय प्रबंध की सराहनीय पहल कोरोना महामारी को देखते हुए तीन माह का ट्यूशन व वाहन शुल्क नहीं लेने का लिया फैसला
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रबंध तंत्र ने अभिभावकों और छात्रहित में लिया फैसला
दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली स्थित अलकबीर पब्लिक स्कूल
प्रबंधक परवेज़ आलम खान व प्रधानाचार्य मु. परवेज़ अख्तर तथा उप प्रधानाचार्य मोहम्मद सादिक़ ने त्रासदी आपदा कोऱोना महामारी को देखते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के हित में तीन माह का ट्यूशन व वाहन शुल्क नहीं लेने का लिया फैसला लिया हैं इस सराहनीय पहल की सभी क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहे हैं।
प्रबंधक परवेज़ आलम खान ने बताया कि कोविड-19 वायरस ने पूरे भारत में तबाही मचा रखी हैं इस आपदा से आमजनमानस परेशान हैं जिसकी वजह से जहाँ शैक्षणिक सत्र में विलंब एवं पठन-पाठन में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधतंत्र के लिए चुनौती हैं उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति को देखते हुए हमारी संस्था ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का ख्याल रखते हुए अप्रैल, मई और जून का ट्यूशन व वाहन शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित