संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त मो0 वसीम पुत्र तोवब निवासी परसा कला थाना बखिरा जनपद संतकबीनगर को चोरी की 08 अदद छोटी बड़ी पीतल की घंटी, हनुमान जी की पीतल की टूटी मूर्ति, 01 अदद शेषनाग की पीतल की मूर्ति, 03 अदद लोहे की रिंच, मंदिर के लाउडस्पीकर की यूनिट, 02 अदद छींटेदार साड़ी, 01 अदद शाही रंग का प्लेन कपड़ा, 01 अदद चादर, 01 अदद लाउडस्पीकर एम्प्लीफायर मशीन के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 225 / 2020 धारा 457 / 380 / 411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त को थाना क्षेत्र बखिरा के ग्राम बभनी मे स्थित भगवान गणेश जी के मन्दिर मे चोरी करते समय ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम वासियों की उपस्थिति मे पकड़कर थाना बखिरा को सूचित किया गया । जिसमे बखिरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गुलाब पुत्र चन्द्रिका निवासी सोनबरसा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 224 / 2020 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री कुमार यादव मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 06 अभियुक्त नाम पता क्रमशः 1- मोहन पुत्र रामनाथ निवासी नौधवा थाना बखिरा 2- राजमन पुत्र बेनी निवासी पड़रिया थाना बेलहरकला 3- सेवक पुत्र रामदेव निवासी नौधवा थाना बखिरा 4- झीनक पुत्र भुल्लन निवासी भटपुरवा थाना बेलहरकला 5- अरविन्द पुत्र रामकिशोर निवासी सोनौरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर 6- विष्णु साहनी पुत्र अंबिका निवासी पटजामहन्त थाना फरेंदा जनपद महाराजगंज को प्रत्येक के कब्जे से 10-10-10-10-10-10 लीटर (कुल 60 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 220 / 2020, मु0अ0सं0 221 / 2020 , मु0अ0सं0 222 / 2020, मु0अ0सं0 223 / 2020, मु0अ0सं0 226 / 2020 व मु0अ0सं0 227 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 द्वारा विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 05812 से कालर ने दो पक्षों मे विवाद / मारपीट के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया व घायल को जरिए एंबुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया, तथा उभय पक्षों को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना के घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 हरुद्वारा सिंह, आ0 विश्वजीत यादव, हो0चा0 संजय चौधरी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 21 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 121 वाहनो से 73200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 29-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 121 वाहनो से 73200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत