संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिल, अवैध कट्टा व नाजायज चाकू के साथ 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

दिनॉक 28.06.2020 को एसओजी, स्वाट व थाना महुली की संयुक्त टीम द्वारा समय 19.50 बजे मुखबिर की सूचना पर महुली क्षेत्रान्तर्गत तिनहरी पुलिया के पास से 02 अभियुक्त 1- रुद्र मिश्रा 2- संतोष चौरसिया को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध कट्टा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर मुखलिसपुर के पास से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 184 / 2020 धारा 41 / 411 / 420 / 467 / 468 / 471 भादवि, मु0अ0सं0 185 / 2020 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम रुद्र मिश्रा व मु0अ0सं0 186 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम ( बनाम संतोष मिश्रा ) पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण¬
1-रुद्र मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी बाबाकुटी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
2- संतोष चौरसिया पुत्र रामलखन चौरसिया उम्र 23 वर्ष निवासी नवापार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1- 01अदद मोटरसाइकिल ( रजि0 न0 यूपी 43 एसी 1415 नीला रंग) ।
2– 01 अदद होण्डा मोटरसाइकिल ( रजि0 न0 यूपी 57 एक्यू 3461 लाल रंग)
3– 01 अदद हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (रजि0 न0 यूपी 53 एए 8560 काला रंग)
4-01 अदद होण्डा स्पोर्ट मोटरसाइकिल (रजि0 न0 यूपी 56 एसी 8880 नीला रंग )
5-01 अदद बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (रजि0 न0 यूपी 53 बीएच 3994 नीला रंग )
6-01 अदद मोटरसाइकिल इन्जन नम्बर HA10ETFNC19410
7-01 अदद अवैध कट्टा व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर ( अभियुक्त उपरोक्त रुद्र मिश्रा के कब्जे से )
8-01 अदद नाजायज चाकू (अभियुक्त उपरोक्त संतोष चौरसिया के कब्जे से )
बरामद मोटरसाइकिलों के बारे मे अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर मोटरसाइकिल भिन्न-भिन्न जगहों से चुराते हैं तथा मौका देख के बेच देते हैं, हम लोग इन सभी गाड़ियों को बेचने के उद्देश्य से जनपद अम्बेडकरनगर ले जाने की फिराक मे थे ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत