बस्ती ।।
ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन फाउन्डेशन ने केंसर पीड़ित महिला के लिये कराया रक्तदान ।।


बस्ती । ह्यूमन सेफ लाइफ फाउन्डेशन द्वारा कैन्सर पीड़ित महिला को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग किया गया। फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रूधौली कस्बा निवासी यदुवेन्द्र कुमार की पत्नी मंजू देवी की कीमियोथिरेपी लखनऊ पी.जी.आई. से चल रही है। लाक डाउन के कारण वे लखनऊ उपचार के लिये नहीं जा पाई और हेमोग्लोबीन शरीर में बहुत कम हो गया था। इसकी जानकारी जब फाउन्डेशन पदाधिकारियों को हुई तो मानव सेवा के उद्देश्य से जावेद हुसेन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में डा. दीपक श्रीवास्तव के निर्देशन में रक्तदान किया और उसे मंजू देवी को जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में चढाया गया।
फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जितना संभव होता है पीड़ितों की सेवा की जाती है। फाउन्डेशन जिलाध्यक्ष अपूर्व शुक्ल ने कहा कि निरन्तर इस तरह के सेवा कार्य चरणबद्ध रूप में जारी है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित