4 प्राइवेट अस्पतालों के 11 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव…

संतकबीरनगर ( नसीम अंसारी )
-शनिवार को आई रिपोर्ट में जनपद संतकबीर नगर में 14 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
जनपद संतकबीर नगर के 4 प्राइवेट अस्पतालों में 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद से ही पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से स्पर्श हॉस्पिटल में 6, निर्मला हॉस्पिटल में एक शिखा और आनंद हॉस्पिटल में 2-2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । इसके अलावा बखिरा के लडुआ महुआ गांव में दो और मंझरिया तिवारी गांव में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अस्पतालों में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से इन अस्पतालों को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।