महुआरी में मनरेगा कार्य प्रारम्भ होने से मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां के ग्राम पंचायतों में अनलाक के बीच सरकार के दिशानिर्देश पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनरेगा कार्य कराये जाने से मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
लाकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों तथा मनरेगा मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से अनलाक के बीच सरकार के दिशानिर्देश पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआरी में मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है। इससे जहां गांव के विकास को गति मिलेगी तो वहीं रोजगार की आस में बैठे मनरेगा मजदूरों को राहत मिली है। इस लाकडाउन में मनरेगा मजदूरों की रोज़ी रोटी का जुगाड़ होने से उनके चेहरे पर खुशी लौट आयी है। सरकार ने गांव में मनरेगा कार्य कराये जाने के लिए शारीरिक दूरी बनाकर तथा चेहरे पर गमछा या फेस माक्स लगाकर कार्य कराये जाने का दिशानिर्देश दिया है। महुआरी में मनरेगा राम उग्रह, लखपाती देवी, श्रीकृष्ण, रंगीलाल, त्रिभुवन, मालधनी, रामदीन, रामहित, अबरार अहमद, ताहिर आदि ने बताया कि बहुत दिनों से काम करने का मौका नहीं मिला था। जबकि मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलता है। काम नहीं मिलने से उनका परिवार भुखमरी का संकट मंडरा रहा था। इस संबंध में महुआरी के ग्राम प्रधान मुहम्मद शफीक ने बताया कि कार्य स्थल पर हाथो को धोने के लिए स्वच्छ जल व सेनिटाइजर तथा साबुन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है।