संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 17 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1490 को थाना धऩघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 05871 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया तथा थाना धऩघटा को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी मनोज कुमार चौधरी,म0आ0 मानवी सिंह, म0आ0 पूजा गौड़, हो0चा0 रामहित ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 37 वाहनो से 27600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 15-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 37 वाहनो से 27600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।