बस्ती यूपी।।
बस्तीः स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से आईजी दफ्तर में मास्क औार सेनेटाइजर बांटा गया।

फाउण्डेशन के चेयरमैन एवं रेडक्रास ट्रेनर रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि अनलाक-1 में मिली सुविधाओं और ढील के कारण लोगों में लापरवाही देखी जा रही है।
अनलाक का अभिप्राय लोग स्थिति सामान्य होना समझ रहे हैं। जबकि अब विशेष सावधानी बरतने का वक्त है। देश में रोजाना कोरोना के 10 हजार मरीज मिल रहे हैं। मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि रिकवरी रेट भी बहुत संतोषजनक है। जिलाध्यक्ष अपूर्व शुक्ला ने कहा मास्क, सेनेटाइजर के साथ ही दो गज की दूरी बेहद अहम हो गयी है। जबकि इसको लेकर लापरवाही देखी जा रही है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।