करोना काल लॉकडाउन में सच्चे समाजवाद साबित हुए प्रदीप सिंह सिसोदिया…

संतकबीरनगर:-(रिपोर्ट- कुुुरैश अहमद सिद्दीकी) करोना काल में लगातार जनता की तन मन धन से सेवा करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन विजेता प्रदीप सिंह सिसोदिया लगातार हॉटस्पाट गांवों का दौरा करके लोगों के दुख में शामिल हो कर राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं इसी कर्म में आजा छंगुरिया बगुलिया के एक हॉटस्पाट पुरवा छंगुरियां में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का पुनीत कार्य किया बैरियर पर गांव के एक एक लोगों को बुला कर समाज़वादी पार्टी के नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद एवं प्रधान प्रतिनिधि जुबैर अहमद सिद्दीकी के सहयोग से राहत सामग्री वितरित किया गया इस औसर पर डाॅ0 सैय्यद नौशाद अहमद, इमरान खान, मोबीन खान, अख्लाक अहमद एवं अन्य लोग उपस्थिति रहे ।