महाविद्यालय से प्राप्त कर ले प्रवेश आवेदन पत्र!

चौरीचौरा गोरखपुर :- जे.बी. महाजन ड़िग्री कालेज चौरी चौरा के प्राचार्य कक्ष मे आन्तरिक गुणवत्ता प्रबंधन एवं प्रवेश समिति की बैठक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सम्पन्न हुई ।शासन के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी बनाते हुए बैठक आयोजित किया गया।बैठक में लाक ड़ाउन के दौरान हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र 2020-21 के प्रवेश के सम्बन्ध मे निर्णय लिया गया कि प्रवेश हेतु प्रवेश आवेदन पत्र कार्यालय से वितरित किया जायेगा ।बी0 ए0, बी0स-सी0(मैथ,बायो)एवं बी0काम प्रथम वर्ष मे प्रवेश इच्छुक छात्र /छात्राएँ प्रवेश आवेदन पत्र अविलंब प्राप्त कर लें।इस बैठक मे प्राचार्य ड़ा.कौसल्या ड़ा.निमिषा सिंह ड़ा.गणेश दत्त शुक्ला सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थिति रहे तथा बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य ने किया।