संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1496 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1496 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6449 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी वीरेन्द्र यादव, आरक्षी सुजीत कुमार सिंह, हो0चा0 देवेन्द्रनाथ राय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 25 वाहनो से 14100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 08-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 25 वाहनो से 14100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।