बस्ती यूपी।।
आम आदमी पार्टी बस्ती जिला अध्यक्ष की मनमानी ।।

बस्ती:: मुझसे बिना पूछे कैसे बना लिया सदस्य। प्राप्त समाचार के अनुसार। प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग जनाब फैसल वारसी जी ने 20 मार्च को बस्ती जनपद से यूथ विंग के जिला अध्यक्ष के लिये रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरक्षित सहयोग व्यक्तिगत सामाजिक कल्याण संगठन और, डाइरेक्टर -JAGGIRA डिप्लोपर प्राइवेट लिमिटेडश्री राम आशीष वर्मा एन०पी० जी को चुना था जिसकी औपचारिक घोषणा भी हुई थी। लेकिन मेन बॉडी के जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल अपना एक कार्यकर्ता राहुल कुमार को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया और बोला कि मेरे बिना अनुमति के कोई भी यूथ का सदस्य नहीं हो सकता। कुलदीप जी ने यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग फैसल वारसी के बिना इजाजत व बिना सहमति का लिया जो पूर्ण रूप से प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी जी के खिलाफ प्रोटोकॉल के उल्लघंन को दर्शाता है और ये ऐसा क्यों कर रहे है इसके पीछे इनका क्या स्वार्थ है अभी तक पता नहीं चल सका है। रही बात किसी कमेटी की सदस्यता का तो यदि कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष सदस्य घोषणा कर देता है तो उसपर कोई सवाल नहीं खड़ा होता है। वो भी किसी भी जिला अध्यक्ष के द्वारा। फिलहाल अभी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राम आशीष वर्मा एन०पी० जी हैं।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।