किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे:-एस.एच.एफ.ट्रस्ट
गोरखपुर व्यूरों :-लाॅक डाउन में ज़रूरतमंदों तक पका हुआ भोजन व कच्चा राशन पहुँचाने का लगातार बहुत दिनों से सिलसिला सीड आॅफ होप फाउंडेशन, चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बशारतपुर व रामजानकी नगर वार्ड के अन्तर्गत जारी है! इसी क्रम में आज सोमवार को बहुत से गरीब परिवार के लोगों, बांसफोड़ों व विभिन्न प्रकार के राज्यों जंग जनपदों एवं नेपाल देश से आए हुए लेबर का काम करने वाले व ठेला व खोमचे लगाने वालों को अंडा कढ़ी और चावल वितरण किया गया।
वही जरूरतमंदों को राशन सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।