विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने के लिए युवा संघर्ष समिति ने वृक्षारोपण का लिया संकल्प

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। मंगलवार को युवा संघर्ष समिति द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को वृक्षारोपण के उद्देश्य से समिति के नौजवानों ने अभियान को गति देने के लिए संयोजक रिजवान मुनीर ने संकल्प दिलाया।
युवा संघर्ष समिति संयोजक रिज़वान मुनीर ने आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फलदार तथा छायादार वृक्ष अपने अपने घरों पर लगाने तथा संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिज़वान मुनीर ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए निरन्तर समिति के नौजवान सोशल मीडिया व दूरसंचार के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस अभियान के तहत पांच हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान इकरामुद्दीन, संतोष प्रजापति, सलमान आरिफ, अलकमा हुसैन, शोएब चौधरी, अफसर चौधरी, मु. अरमान, शहबाज खान, चन्द्रिका यादव, डा. जावेद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।