सदर कोतवाली लखीमपुर में महिला पत्रकार से अभद्रता।।
भारत नेपाल बॉर्डर पत्रकार समिति ने बैठक कर जताया रोष

पलिया कलां लखीमपुर खीरी।
जिले की सदर कोतवाली वैसे तो दसको से पेड पत्रकारों की भीड़ के लिए जानी जाती है जहां आए दिन कोतवाली में बैठे फर्जी पत्रकार व पुलिस आमजन से लूट खसोट कर एक दूसरे को सपोर्ट कर अपनी-अपनी दुकानें सजाये रहते हैं। ऐसे में वास्तविक पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता से समस्त पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है।
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी की कोतवाली में तमाम कथित पत्रकारों की भीड़ के बीच बैठे कोतवाल की हां हजूरी करते पैसे और दलाली के दम पर अनैतिक कार्यो मे लिप्त रहने वाले विभिन्न नये नामो से चैनलों,अखबारों व पोर्टल के नाम से पत्रकारिता के पवित्र प्रोफेशन को बदनाम करने वाले लोग सदर कोतवाली मे देखे जा सकते है। आज ऐसे ही पत्रकारों ने पुलिस के साथ मिलकर महिला पत्रकार जो कि जिला ब्यूरो चीफ हैं के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दी। किसी मामले को लेकर ब्यूरो चीफ सुनहरा सदर कोतवाली पहुंची ही थी वहां इंस्पेक्टर नीरज मिश्रा व पान सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी कर जिला व्यूरो पर छीटा कशी करते हुये अपमान जनक टिप्पणी की गयी जिससे पत्रकार जगत मे रोष ब्याप्त है इसे जिले के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के संज्ञान मे पहुंचा दिया गया है।
तथा इस मामले को लेकर भारत नेपाल बॉर्डर पत्रकार समिति ने गहरा रोष व्यक्त करते हुये एक शहर के इंदिरा नगर में पलिपा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विश्वकान्त त्रिपाठी के आवास पर एक आपय बैठक कर की गई जिसमें पत्रकार शिशिर शुक्ला की अध्यक्षता में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी द्वारा किया गया।
बैठक मे पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस थानों में फर्जी पत्रकारों की भीड़ जमा रहती है पुलिस कर्मी इन कथित पत्रकारों मे पहले झूठी खबरे छपवाते है फिर समाधान और समझौते के नाम पर सेटिंग्स का सिलसिला शुरू होता है और तथा सूरज ढलते पुलिस की सरपर्सती मे समझौते के नाम पर मिली रकम का बटवारा किया जाता है ऐसा कहीं एक जगह नहीं यह पूरे जिले में हो रहा है। आए दिन पुलिस वास्तविक पत्रकारों के साथ अभद्रता कर प्रदेस सरकार के मन्सूबो पर पानी फेरते हुये सरकार की छवि को धूमिल कर अवैध खनन,देशी शराब व अन्य अनैतिक कार्यो को अंजाम दिला आम लोगो उज्जवल छवि को धूमिल कर अवैध कमाई कर रही रही है।
लखीमपुर खीरी जिले की वरिष्ठ महिला पत्रकार सुनहरा के साथ हुई अभद्रता महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। हम सभी मिलकर इस घटना पर रोष व्यक्त करते हैं। बैठक में अध्यक्षता कर रहे शिशिर शुक्ला का कहना था कि पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । हम सभी मिलकर इससे कानूनी रूप से हल निकलेंगे। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा,रामनिवास मिश्र, रमाशंकर, विवेक अर्कवंशी,धीरज गुप्ता गुड्डू सिद्दीकी, महेश सिंह भदोरिया, रुपेश बाबा, विष्णु अग्रवाल, विश्वनाथ वर्मा, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे और सदर कोतवाली मे महिला पत्रकार के साथ हुई घटना की निन्दा करते हुये प्रशासनिक अधिकारी के चांज करा दोषीयों को दंडित करने की मांग कर मुख्यमंत्री को जांच हेतु पत्र प्रेषित किया।
रिपोर्ट::राहिल खान