संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
आज दिनॉक 25.05.2020 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से त्यौहार ईद उल फितर के अवसर पर जनपद मे सौहार्द एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहकर लाकडाउन व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । जनपद बस्ती से लगे टेमारहमत बार्डर का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छंगुलिया बगुलिया मे कोरोना पाजीटिव मिलने के पश्चात गॉव को सील कर हाटस्पाट स्थल घोषित कर दिया गया है जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर गांव का निरीक्षण किया गया, तथा पूरे गांव के चारों तरफ से लगे बैरियर को चेक कर गांव के लोगों से अपील की गयी कि लोग अपने-अपने घरों मे शारीरिक दूरी बनाकर रहें । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हाटस्पाट स्थल पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक अहतियात बरतते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।